IPL 2024: क्या गुजरात की टीम में सब कुछ ठीक नहीं? शुभमन ने साहा पर लगाया आरोप!

IPL 2024: क्या गुजरात की टीम में सब कुछ ठीक नहीं? शुभमन ने साहा पर लगाया आरोप!

IPL 2024: IPL 2024 के 32वेंमैच की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होने वाले इस मैच के पहले दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने टीम प्लेयर ऋद्धिमान साहा बड़ा आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जब शुभमन गिल ने आरोप लगाया तो साहा ने भी इसका जवाब दिया। ऋद्धिमान साहा पीठ में चोट के वजह से पिछले दो मैचों से बाहर हैं। गिल और साहा के बीच का यह वीडियो देखने बाद सवाल उठ रहा है कि क्या गुजरात की टीम में सबकुछ ठीक है।

शुभमन गिल ने लगाया आरोप!

इस वीडियो में शुभमन गिल अपने टीम प्लेयर ऋद्धिमान साहा पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि वो उन्हें पावरप्ले में अधीक बल्लेबाजी मतलब ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं देते। साहा ने इस आरोप का जवाब देते हुए कि जितना पावर उनके अंदर है, वो ज्यादा से ज्यादा पावरप्ले में ही खेल सकते हैं। जबकि उसके बाद भी वो खेलने में सक्षम हैं। इसपर शुभमन गिल कहते है कि कम से कम आप मुझे 14 गेंद तो खेलने दें। मुझे 8-9 गेंदें ही बस खेलने मिलती है। जानकारी के लिए बता दें, शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का ये खेल उनके मजे का हिस्सा है। अगर गुजरात टाइटंस के माहौल की बात करें तो सब कुछ ठीक है।

पिछले 2 मैच नहीं खेले साहा

ऋद्धिमान साहा के पीठ में चोट होने के कारण वो IPL के पिछले दो मैच नहीं खेल पाएं। खबर के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच वह खेल सकते हैं। बता दें, ऋद्धिमान साहा ने कीपिंग और बल्लेबाजी दोनों का अभ्यास किया है।

Leave a comment