Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran-US Faceoff: ईरान पर निर्णायक हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप की 48 घंटे वाली मियाद का काउंटडाउन शुरू

Iran-US Faceoff: ईरान पर निर्णायक हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप की 48 घंटे वाली मियाद का काउंटडाउन शुरू

Trump Warns Iran : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच अब युद्ध पहले से कहीं ज्यादा आक्रमक हो चुका है। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और ईरान के पीछे ना हटने की जिद्द ने इस युद्ध को लंबा खींच दिया है। इस युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही भी ना के बराबर हो रही है। जिसके कारण वैश्वक स्तर पर ईंधन की दिक्कत देखी जा रही है।

इस सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को कहा। नहीं खोलने पर ईरान के सबसे बड़े ऊर्जा केंद्र को तहस-नहस करने की धमकी दी गई थी। ट्रंप के इस अल्टीमेटम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में ये सवाल उठने लगा है कि क्या ट्रंप अब ईरान पर निर्णायक हमले करने जा रहे हैं।  

डोनाल्ड ट्रंप का नया ट्वीट

इस सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप के ट्रूथ सोशल मीडिया पोस्ट पर एक संदेश साझा किया है। जिसके मायने निकाले जा रहे हैं। ट्रंप ने लिखा कि पीस थ्रू स्ट्रेंथ, टू पूट इट मिडली यानी आसान शब्दों में कहे तो डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि शक्ति से शांति आती है। यानी ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से यह साफ हो गया है कि वह शक्ति के जरिए शांति लाने के पक्ष में हैं लेकिन, उन्होंने ईरान को दिए गए 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर कुछ नहीं बोला है। अब ये देखने वाली बात होगी की मियाद खत्म होने के बाद ट्रंप का क्या रुख रहता है। 

युद्ध में दोनों तरफ से घमासान जारी

इसके अलावा इजरायल-अमेरिका और ईरान का युद्ध फिलहाल खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अमेरिका-इजरायल ने 21 मार्च को ईरान के परमाणु ठिकाने नतांज पर ताबड़तोड़ बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने हिंद महाासागर में मौजूद अमेरिका के एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की। ईरान 22 मार्च को इजरायल का नक्यूलियर शहर डिमोना पर हमला किया। युद्ध के कारण अब तक ईरान में हजारों लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई बड़े लीडर को खोया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Air Strike: अफगानिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का हमला, 3 की मौत

Pakistan Air Strike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के हवाई हमले तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हमलों से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast