
नई दिल्ली: ईरान एक ऐसा मुस्लिम देश है जहां कट्टरपंथी चरम पर है। इस देश में बने कड़े कानून समय-समय पर पूरी दुनियाभर में सुर्खियां बटोरती रहती है। वहीं हाल ही में यहां से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे दुनिया में हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल, यहां एक महिला को उस ही के बेटी के हाथों फांसी की सजा दिलाई गई।
बता दें कि साल 2009 मे मरियम करीमी नाम की इस महिला ने अपने पिता के साथ मिलकर खुद के पति की हत्या कर दी थी। वहीं इस महिला का कहना था कि उसका पति उस पर काफी जुल्म करता था। वो रोज महिला को पीटाता था। इसके अलावा वो खाना भी नहीं देता था। इस के साथ ही पहले मरियम के पिता ने दामाद को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने मरियम को तलाक देने के लिए कहा तो पति ने उस के लिए भी मना कर दिया। परेशान होकर मरियम ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उस वक्त मरियम की 6 साल की एक बेटी थी। पुलिस ने मरियम और उसके पिता को अरेस्ट कर लिया, जबकि उसकी बेटी को उसके दादा-दादी अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे बताया कि माता-पिता मर चुके हैं।
वहीं इस पूरी घटना में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बेटी के हाथों से मां को फांसी की सजा क्यों दी लाई गई? बता दें कि इस्लामिक कानून के मुताबिक हत्या के मामले में सरकार और प्रशासन की जगह मारे गए व्यक्ति के परिवार वालों को यह तय करने का अधिकार है कि कातिल को क्या सजा दी जाए। इसके अलाव यहां ब्लड मनी का भी कानून है। ब्लड मनी में मारे गए शख्स के परिवार कातिल कर सकते है। इस मामले में इसलिए बेटी से सजा दिलाई गई, लेकिन यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि मरियम को फांसी की सजा मिले, ये किसने तय किया।
Leave a comment