Search KhabarFast

Press ESC to close

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद दी सफाई

चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद दी सफाई

Kharge on PM Modi: चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी “आतंकवादी” हैं और उनकी पार्टी समानता के सिद्धांतों में विश्वास नहीं करती। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु में एआईएडीएमके लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है।

खड़गे ने दी सफाई

हालांकि, बयान के कुछ समय बाद ही खड़गे ने सफाई देते हुए अपने शब्दों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने “आतंकवादी” शब्द का उपयोग नहीं किया था, बल्कि उनका मतलब यह था कि सरकार विपक्ष को “आतंकित” कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उनका इशारा धमकी और दबाव की राजनीति की ओर था। खड़गे ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कभी पीएम मोदी को आतंकवादी नहीं कहा। मेरा मतलब था कि वे लोगों को डराते हैं और धमकाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग (IT) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

खड़गे ने लगाया आरोप

खड़गे ने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने कई चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने की कोशिश की है। खड़गे के अनुसार, कुछ राज्यों में विधायकों और सांसदों को तोड़ने और खरीदने का भी प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल कर राजनीतिक विरोधियों को दबाने की कोशिश कर रही है।

विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा- कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है और छापेमारी की जा रही है। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और विभिन्न दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। अब इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।

Also read: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा का बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले शराब बिक्री पर रोक, चुनाव आयोग ने बढ़ाई सख्ती

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को देखते हुए शराब बिक्री पर रोक पहले ही लागू कर दी गई है। आमतौर पर यह रोक मतदान से दो दिन पहले लगती है।

पप्पू यादव के बयान पर विवाद, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

बिहार की राजनीति में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सियासी घमासान मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें