IPL 2024: कोहली का ‘विराट’ दिल, हार्दिक पंड्या के लिए उठाया बड़ा कदम

IPL 2024:  कोहली का ‘विराट’ दिल, हार्दिक पंड्या के लिए उठाया बड़ा कदम

IPL 2024: गुरूवार को IPL 2024का 25वां मुकाबला खेला गया। 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में था। इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुंबई की टीम ने 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की लेकिन यहां पर एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को क्रिकेट फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

इस बार हार्दिक के लिए विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद विराट के फैंस में उनकी इज्जत और भी ज्यादा बढ़ गई। दरअसल, मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही थी। बाउंड्री पर विराट कोहली फील्डिंग कर रही थी। इसी दौरान विराट ने हार्दिक के लिए स्टैंड लिया। दर्शक हार्दिक का अपमान कर रहे थे तभी विराट ने दर्शकों से कहा कि वो इस तरह से अपमान ना करें। विराट ने समझाया कि वो भी एक भारतीय खिलाड़ी ही हैं। अपमान करने के बजाय वो उनके लिए चियर करें। मैच के दौरान विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों हो रहा अपमान

दरअसल, आईपीएल के इस सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान की कमान सौंपी गई है और ये चीज क्रिकेट के फैंस को पसंद नहीं आई है। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस के अपने होम ग्राउंड वानखेड़े से लेकर दूसरे किसी भी मैदान तक हार्दिक पंड्या को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।

7 विकेट से जीता मैच

इस मैच की बात करें तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ मुकाबला 27 गेंद पहले 7 विकेट से जीत लिया इसमें विनिंग रन हार्दिक पंड्या के बल्ले से ही निकला। हार्दिक ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने इस मैच में 350 की स्ट्राइक रेट से 3 छक्कों की मदद से 6 गेंदों पर 21 रन बनाए।

Leave a comment