IPL 2024: BCCI ने ऋषभ पंत पर ठोका भारी भरकम जुर्माना, कारण जान रह जाएंगे हैरान

IPL 2024: BCCI ने ऋषभ पंत पर ठोका भारी भरकम जुर्माना, कारण जान रह जाएंगे हैरान

Rishab Pant: IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4में से 3मैच हारकर अब प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। 3अप्रैल को हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में दिल्ली को 106रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहींIPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत BCCI ने उन पर जुर्माना लगाया गया है। IPL 2024में लगातार दूसरी बार स्लो ओवर रेट की कारण ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

ऋषभ पंत पर लगाया जुर्माना

IPL कोड ऑफ कंडक्टको दूसरी बार उल्लंघन करने की वजह से ऋषभ पंत पर 24लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI के प्लेयर्स पर(₹6लाख या उनकी मैच फीस का 25%, जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है। बता दें, इससे पहले पंत पर चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में भी स्लो ओवर रेट की वजह से 12लाख रुपए का जुर्माना लगा था। 

BCCIने जारी की प्रेस रीलिज

BCCI ने पंत पर जुर्माना लगाने के लेकर एक प्रेस रीलिज जारी की थी । उसमें उन्होंने कहा की,'IPL 2024 में कोलकत्ता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत की टीम द्वारा स्लो ओवर रेट रखने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गाया है।' ऋषभ पंत तय समय से 3 ओवर पीछे चल रहे थे। जिसकी कारण उनपर यह जुर्माना लगाया गया है। पंत को एक फील्डर भी सर्किल के अंदर बुलाना पड़ा।

KKR ने DC को हराया

IPL का मैच नंबर 16 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही KKR ने ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स को 106रनों के भारी अंतर से हराया।

Leave a comment