Rishabh Pant: महीनों बाद पहली बार मैदान में दिखा भारत का शेर, इस अंदाज में खिलाड़ी ने दिल्ली को किया सपोर्ट

Rishabh Pant: महीनों बाद पहली बार मैदान में दिखा भारत का शेर, इस अंदाज में खिलाड़ी ने दिल्ली को किया सपोर्ट

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच कल जबरदस्त मुकाबला खेला गया था। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही आईपीएल का ये 7वां मुकाबला अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैत में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए थे। जिसके बाद इस के जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया था। इन सब चीजों के बीच जाने माने बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिट्ल्स को चैयर करते हुए दिखे थे।

बता दें कि दिसंबर में एक सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए है। जैसे ही दिल्ली के फैंस ने स्टेडियम में ऋषभ पंत को देखा वैसे ही वो झूम उठे। इसे साथ ही जानकारी के लिए बता दे कि ऋषभ पंत बीते साल के अंत में अपने घर जाते समय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस दुर्घटना के कारण पंत लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए है। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वार्नर की टीम की कमान सौंपी थी।

वहीं जिस तरह पहले मुकाबले मे ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था, फैंस सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत को याद करने लगे थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने भी जल्द से जल्द ऋषभ पंत के रिवकर करने की कामना की है। इसके साथ ही दिल्ली ने अपने पहले मैच में डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी टांगकर उनको याद किया था।

Leave a comment