IPL के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मिली करारी शिकस्त, 50 रनों से करना पड़ा हार का सामना

IPL के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मिली करारी शिकस्त, 50 रनों से करना पड़ा हार का सामना

Cricket: कल आईपीएल का दूसरा मैच खेला गया था, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। जहां एक तरफ उसने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रनों की बड़ी जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ ने दिल्ली को लगातार तीसरी बार हराया है। इसके अलावा दिल्ली की टीम के गेंदबाजों और मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना पाई थी। लखनऊ की टीम अब तीन अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला चार अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा।

कायेल मेयर्स ने दिखाया अपना खेल

वहीं इससे पहले लखनऊ के लिए वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर तेजी से 36 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने दो चौके और तीज छक्के लगाए थे। आयुष बदोनी ने आखइरी ओवरों में सात गेंद पर 18 रन जड़े थे। उन्होंने एक चौका लगाया और दो लंबे छक्के उड़ाए।

Leave a comment