Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़े बाईपास का निरीक्षण, अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़े बाईपास का निरीक्षण, अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Delhi-Dehradun Economic Corridor: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना के निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाते उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विभिन्न स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता, मशीनरी एवं मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना है, जिसके पूर्ण होने से देहरादून शहर में यातायात का दबाव कम होगा तथा स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को कार्यस्थलों पर पर्याप्त मशीनरी, संसाधन एवं श्रमिक उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किए जाएं। साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यातायात प्रबंधन, चेतावनी संकेतकों, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

झाझरा से प्रारंभ होगी परियोजना

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए और भूमि, तकनीकी अथवा अन्य प्रशासनिक स्तर पर यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। यह परियोजना झाझरा से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के नए पांवटा साहिब/बल्लूपुर खंड को जोड़ते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के निकट दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ रही है। लगभग 716 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के अप्रैल 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

जाम में आएगी कमी 

परियोजना के पूर्ण होने पर भारी एवं पारगमन (ट्रांजिट) यातायात को शहर के बाहर डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे देहरादून शहर में यातायात जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके साथ ही शहरी परिवहन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजना की वर्तमान प्रगति, शेष कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित की इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सभी संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव सहित एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also read: Uttarakhand News: उत्तरखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, 24 लाख मामलों में नोटिस जारी, जल्द होगी सुनवाई पूरी 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पंजाब से अगवा ट्रक ड्राइवर को अंबाला में छुड़ाया, निजी बस स्टाफ की सूझबूझ से बची जान

Haryana News: हरियाणा के अंबाला के नग्गल पुलिस टीम और डायल 112 की टीम ने पंजाब से अपहरण किए गए ट्रक ड्राइवर को राम दलाल कंपनी की निजी बस के स्टाफ ने छुड़वाया है। मामला दरअसल मामूली गाड़ी टच होने का है। आपको बतादें की पंजाब के रोपड़ इलाके में अमृतसर आ रहे एक ट्रैक्टर के पीछे राम दलाल टूरिस्ट कंपनी की बस टकरा जाती है इस दौरान बस का साइड शीशा टूट जाता है जिसको लेकर ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसकी गलती नहीं है।

UP News: पत्नी-बेटे और दो पुजारी की हत्या करने वाला आरोपी अरविंद एनकाउंटर में ढेर, 8 घंटे तक घर में कैद 3 बच्चों का रेस्क्यू

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आजमगढ़ पुलिस ने सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और इस घटना में 3 बच्चों को बचा लिया गया है। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एक बेटे को गोली लगी थी, जबकि अन्य दो बच्चे सदमे में थे।

Uttarakhand News: नंदा-सुनंदा की भक्ति से सराबोर नैनीताल, CM धामी ने धार्मिक पर्यटन को लेकर कही बड़ी बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैनीताल का नंदा देवी महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का उत्सव है। माँ नंदा-सुनंदा के स्वागत की परंपरा, लोकगीत, झोड़ा-चांचरी, ढोल-दमाऊं सहित लोक संस्कृति की विविध परंपराएं इस महोत्सव के माध्यम से जीवंत होती हैं। जिस समाज को अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व होता है, वही समाज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल अपनी खूबसूरत झील, पहाड़ों और हरी-भरी वादियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यह केवल पर्यटन नगरी ही नहीं, बल्कि आस्था और अध्यात्म की भी भूमि है। यहां माँ नैना देवी का पावन धाम, हनुमानगढ़ी तथा कैंची धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। मुक्तेश्वर में देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रकृति और अध्यात्म का यह संगम नैनीताल को विशिष्ट पहचान प्रदान करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast