Haryana News: हरियाणा के अंबाला के नग्गल पुलिस टीम और डायल 112 की टीम ने पंजाब से अपहरण किए गए ट्रक ड्राइवर को राम दलाल कंपनी की निजी बस के स्टाफ ने छुड़वाया है। मामला दरअसल मामूली गाड़ी टच होने का है। आपको बतादें की पंजाब के रोपड़ इलाके में अमृतसर आ रहे एक ट्रैक्टर के पीछे राम दलाल टूरिस्ट कंपनी की बस टकरा जाती है इस दौरान बस का साइड शीशा टूट जाता है जिसको लेकर ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसकी गलती नहीं है।
इसी बात को लेकर बस ड्राइवर और कंडक्टर ने बुरी तरह से ट्रक ड्राइवर को पीटा और मोबाइल छीन कर उसका अपहरण कर बस में जबरदस्ती बिठा लिया और उसे पंजाब से चंडीगढ़ होते हुए जयपुर की ओर लेकर चल दिए। यह बस कटरा से जयपुर के लिए चलती है। घटना के बारे में ड्राइवर ने अपने मालिक को जानकारी दी जिसके बाद ट्रक कंपनी मालिक ने नुकसान भरपाई के लिए पैसे देने को कहा लेकिन राम दलाल बस के ड्राइवर और कंडक्टर ना ही तो ट्रक मालिक का फोन उठाते हैं और ना ही ड्राइवर को मालिक से बात करने देते हैं। ट्रक मालिक ने इसकी सूचना अंबाला में अपने दोस्त को दी।
इसके बाद इस पूरी घटना के बारे में डायल 112 पर शिकायत की गई और डायल 112 की टीम एवं नग्गल थाना कि टीम ने टोल टैक्स पर नाका लगाया और वहां से गुजरने वाली निजी स्लीपर बसों की जांच की गई क्योंकि पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी कि बस का नंबर नहीं पता था। बस की कुछ पहचान बताई गई थी। उसी आधार पर संदिग्ध बस को रुकवाया गया और तलाशी ली गई, तो किडनैप किया गया ट्रकड्राइवर बस में था जिसे किडनैपरों से छुड़वाया गया और बस UK 07PA 6572 और किडनैपरों को हिरासत में लिया गया।