Search KhabarFast

Press ESC to close

अप्रैल महीने के पहले दिन जनता पर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें नई कीमत

अप्रैल महीने के पहले दिन जनता पर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें नई कीमत

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग का असर अब भारत की आम जनता पर रहा है। कच्चे तेज में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के कारण कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज ₹195.5 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। जिसका असर आम जनता और छोटे व्यवसायों वाले लोगों पर देखने को मिल सकता है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा किया था। उस समय 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं किया है। बीते 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद इसमें कोई इजाफा नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

व्यापारियों के लिए चुनौती

केंद्रीय तेल कंपनियों के अनुसार, यह कदम अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर स्थिति के चलते लिया गया है। वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही LPG में हुई इतनी बड़ी बढ़ोतरी व्यापारियों और होटल उद्योग सहित कई व्यावसायिक संस्थानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! 26 से 30 सितंबर तक...लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम चढ़े, MCX पर सिल्वर 1% से ज्यादा उछली

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी तेजी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: पश्चिम देशों में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,981 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4,414 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी बढ़त देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast