Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsSLTest:स्पिनरों ने पकड़ी शुभमन गिल की कमजोर कड़ी, 42 टेस्ट में 11 बार भेज चुके हैं पवेलियन

INDvsSLTest:स्पिनरों ने पकड़ी शुभमन गिल की कमजोर कड़ी, 42 टेस्ट में 11 बार भेज चुके हैं पवेलियन

Shubhman Gill Prepration For Colombo Test:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाना है। उससे पहले भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहा रही है। शुभमन गिल भी मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। खासकर उन्होंने अपने कमजोर कड़ी पर काम किया है। जिसने गॉल में उन्हें दो बार अपना शिकार बनाया था। शुभमन गिल ने शुक्रवार यानी 21 अगस्त को स्पोर्ट्स क्लब में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ प्रैक्टिस की।  

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में गिल ने दोनों पारियों में बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने थे। उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 165 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

स्पिनरों से पार पाने के लिए जुटे शुभमन

टेस्ट मुकाबलो में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ गिल की परेशानी पुरानी है। उनकी समस्या मुख्य रूप से गेंद की लाइन को पर्याप्त रूप से कवर नहीं कर पाने से जुड़ी है। गॉल में जयसूर्या के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी में यह कमजोरी दिखी थी। गिल अब तक 42 टेस्ट मैचों में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ 11 बार आउट हो चुके हैं। यही कारण है कि कोलंबो टेस्ट से पहले उन्होंने इस चुनौती से पार पाने का निर्णय किया है। एसएससी के नेट्स में गिल ने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और कुछ स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया।

भारतीय खिलाड़ी बहा रहे पसीना

कुलदीप यादव नेट्स में मौजूद थे लेकिन, उन्होंने न तो बल्लेबाजी की और ना ही गेंदबाजी की। उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल को कुछ ओवर तक गेंदबाजी की। उपकप्तान केएल राहुल भी शुक्रवार को नेट सेशन में नजर नहीं आए। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी प्रैक्टिस की और अपनी बल्लेबाजी को धार देते हुए नजर आए। राहुल और जुरेल दोनों ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में शानदार अर्धश्तक लगाए थे और भारत की 165 रनों की जीत में अहम योगदान दिया था।       

Also read: क्रिकेट के ग्लोबल विस्तार पर अश्विन की दो टूक, बोले- और देशों को आना होगा आगे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, ट्रेविस हेड की जगह इंग्लैंड के दिग्गज बने नंबर एक

ICC Test Ranking: क्रिकेट में इस वक्त टेस्ट मैचों का दौर चल रहा है। एक तरफ भारत-श्रीलका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश और पाकिस्तान-वेस्टइंडीज की टीम भी टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं, भारत श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को खत्म हुआ।

गोल का जश्न बना भावुक पल, मेसी ने आसमान की ओर इशारा कर कुछ इस तरह पिता को दी श्रद्धांजलि

Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बुधवार को अपने पिता जॉर्ज मेस्सी के निधन के बाद अपना पहला गोल दागा। गोल करने के बाद मेसी ने आसमान की ओर उंगली उठाकर पिता को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि मेस्सी का यह गोल पेनसिल्वेनिया के चेस्टर स्थित सुबारू पार्क में खेले गए मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) मैच में इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast