SAWAN के पहले दिन इंद्र देव ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Sawan 2023: सावन के पवित्र महीने की शुरूआत में इंद्र देव ने भगवान शिव का स्वागत जलाभिषेक से किया है। पवित्र सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। वबता दें कि, इसा साल सावन का महीना सावन 2 माह तक चलेगा। यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित, श्रावण मास (महीना) का त्योहार हिंदुओं, विशेषकर शिव भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में लाखों हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक भक्ति, उपवास और उत्सव का त्योहार है। सावन भारत में मानसून मौसम के आगमन के समय जुलाई और अगस्त के महीनों में पड़ता है। बारिश को भगवान शिव का आशीर्वाद और जीवन के नवीनीकरण का प्रतीक माना जाता है।
19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग
इस साल सावन एक दुर्लभ घटना के कारण विशेष महत्व रखता है - श्रावण उत्सव 59 दिनों तक चलेगा। सावने के 59 दिनों की ये असामान्य लंबाई इस साल को ज्यादा शुभ बनाती है। यह एक दुर्लभ घटना है जो 19 साल बाद घटीत हो रही है। कथित तौर पर, ज्योतिषीय गणना और हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अधिक मास ने इस साल सावन महीने की लंबाई बढ़ा दी है।
सावन में इस तरह करें भगवान शिव की पूजा
सावन के महीने में शिवालयों में भक्तों की भीड़ बढ़ती है और कई लोग भोलेनाथ के लिए जलाभिषेक करते हैं। इस महीने में भक्त भोलेनाथ की कई प्रकार की पूजा-अर्चना करते हैं, जैसे कि रुद्राभिषेक, शिव चालीसा का पाठ, भजन गायन आदि। सावन के दिन भक्त शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करते हैं और शिवाजी का भक्ति गीत गाते हैं।
Leave a comment