एक बार फिर कांपी इंडोनेशिया की धरती, 147 Km की गहराई में आया जानलेवा भूकंप

एक बार फिर कांपी इंडोनेशिया की धरती, 147 Km की गहराई में आया जानलेवा भूकंप

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में बुधवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।हालांकि किसी तरह की गंभीर जान माल का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं जहां एक तरफ अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1थी। वहीं दूसरी तरफ इसका केंद्र गोनोंटलो के 65किलोमीटर दक्षिण पूर्व में समुद्र में 145किलोमीटर की गहराई पर था।

बता दे कि इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर इंडोनेशिया की स्थिति के कारण यहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। गौरतलब है कि पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 21नवंबर को आए 5.6की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331लोग मारे गए थे और करीब 600लोग घायल हुए थे। इससे पहले सुलावेसी में 2018में आए भूकंप और सुनामी में करीब 4,340लोग मारे गए थे।

2004में मरे थे 2लाख 30हजार से ज्यादा लोग

साल 2004में हिंद महासागर में एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2लाख 30हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे।

Leave a comment