शादी के बाद किसी दूसरे के साथ संबंध बनाने पर मिलेगी सजा, संसद में पास होने जा रहा विधेयक!

शादी के बाद किसी दूसरे के साथ संबंध बनाने पर मिलेगी सजा, संसद में पास होने जा रहा विधेयक!

इंडोनेशिया: आज के समय में कंवारे हो या फिर शादीशुदा हर किसी का अफेयर होना आम बात है। खासतौर पर शादीशुदा लोगों के जीवन में पत्नी के अलावा दूसरी लड़की के साथ चक्कर चलने वाली खबरें आती है। जिसपर या तो लोगों अपने पत्नी को मौत के घाट उतार देते है या फिर तलाक की नौबत आ जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मुस्लिम देश इंडोनेशिया में एक ऐसा विधेयक पास किया जा रहा है। जिसके पास होने पर लोगों के अफेयर की खबरे मिलने पर उन्हें सजा दी जाएंगी।

दरअसल मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया की संसद एक विधेयक पारित कराने की तैयारी में जुट गयी है। यह विधेयक एकस्ट्री मैरिटल अफेयर्स से जुड़ा हुआ है। जल्द ही इंडोनेशिया में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स अपराध माना जाएगा। फिलहाल इंडोनेशिया की संसद में इस बिल पर बहस चल रही है। यदि बिल पास हो जाता है, तो देश में अप्राकृतिक सेक्स और समलैंगिकता को गैरकानूनी घोषित कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि यह विधेयक पास किया जाएगा तो इसको जुलाई तक लागू कर दिया जाएगा। इंडोनेशिया में फिलहाल विवाहेतर संबंध या समान-सेक्स संबंध रखना अवैध नहीं है। लेकिन इस्लाम में कुछ लोग इसे बुराई के रूप में देखते हैं। इंडोनेशिया के अलग-अलग राज्यों में इसे लेकर अलग-अलग कानून है। जैसे कि आचेह में शरिया कानून लागू होता है। यहां विवाहेतर संबंध और समलैंगिक संबंधों को अपराध माना जाता है। ऐसा कृत्य करने वाले को 100 कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

Leave a comment