भारतीय मूल की राधा अयंगर को अमेरिका में मिला बड़ा पद, बाइडन ने किया था नामित

भारतीय मूल की राधा अयंगर को अमेरिका में मिला बड़ा पद, बाइडन ने किया था नामित

WORLD NEWS:  अमेरिकी सीनेट ने राधा अयंगर प्लंब को अमेरिका की नई उप अवर रक्षा मंत्री (Deputy Under Secretary of Defence) नियुक्त करने पुष्टि की है। बता दें कि, जो बाइडन ने प्लंब को जून 2022 में इस प्रतिष्ठित पद के लिए नामित किया था। वे वर्तमान में उप रक्षा मंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं।

आपको बता दें कि,राष्ट्रपति द्वारा नामित होने के बाद राधा की नियुक्ति को लेकर सीनेट की मंजुरी का इंतेजार था। अब सीनेट नें भी एस पर मंजूरी दे दी है। अयंगर प्लंब को रक्षा विभाग की खरीद व रखरखाव का काम देखने के लिए उप अवर रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं राधा इससे पहले गूगल मे रिसर्च एंड इमसाइट्स फॉर ट्रस्ट एंड सेफ्टी की निर्देशक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उससे पहले वह फेसबुक में बतोर नीति विश्लेषण के वैश्विक प्रमुख के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

41 वर्षिय राधा ने एमआईटी और प्रिंसटन विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने के बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय में हेल्थ पॉलिसी स्कॉलर के रूप में काम किया है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवा प्रदान की हैं। उन्हें अमेरिका में सटीक योजनाकार और गहन विश्लेषक के रूप में जाना जाता है। 

 

Leave a comment