
नई दिल्ली: भारत का नंबर वन टॉप मोस्ट वांटेड कहा छिपा है और यह सवाल हर भारतीय को कचोटता है। भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका दाऊद के अकसर पाकिस्तान में छिपे होने की अटकले लगाई जाती है, लेकिन आज तक हमारी सुरक्षा एजेंसीयां उसका पता लगाने में नाकाम रही है। लेकिन अब एनसीबी की पूछताछ में उसके भाई ने ही बताया है कि आखिरकार दाऊद है कहां और वह किस तरह अपना काला कारोबार चला रहा है।
आपको बती दे कि, इकबाल में मुंबई बम धमाके के आरोपी जावेद चिकना के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया की जावेद पाकिस्तान में ड्रग का काम करता है। वह पाकिस्तान में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है। दाऊद के भाई इकबाल को जून 2021 में मुंबई एनसीबी ने ड्रग केस में गिरफ्तार किया था। इकबाल को एनसीबी ने जेल में रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। उसने खुलासा किया की दाऊद, छोटा शकील, अनीस इब्राहिम पाकिस्तान में ही हैं।
इकबाल का कबूलनामा
इससे पहले 23 मई को दाऊद के भांजे अलीशाह पारकर ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिए बयान में कई खुलासे किए थे। उसने कहा था कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में ही है। वह उसके पैदा होने से पहले ही 1986 के बाद भारत छोड़ चुका था। अलीशाह पारकर ने अपने बयान में कहा था कि 'दाऊद इब्राहिम मेरे मामा हैं और 1986 तक डंबरवाला भवन की चौथी मंजिल पर रहते थे।
अलीशाह ने आगे कहा था कि मैंने कई सोर्स और रिश्तेदारों से सुना है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है। मुझे यह बताना है कि दाऊद इब्राहिम मेरे मामा पाकिस्तान के कराची में हैं' अलीशाह ने बताया था, 'जब वो हिंदुस्तान से गए मैं तब पैदा ही नहीं हुआ था और मैं या मेरे परिवार के सदस्य उसके संपर्क में नहीं हैं। मुझे यह भी बताना है कि कभी-कभी ईद, दिवाली और अन्य त्योहारों के अवसर पर मेरे मामा दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन दाऊद इब्राहिम मेरी पत्नी आयशा और मेरी बहनों के संपर्क में होती हैं।'
हाल ही में 4अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दाऊद इब्राहिम के करीबी को गिरफ्तार किया था। ये छोटा शकील का रिश्तेदार था। आरोपी का नाम मो. सलीम मो. इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट था। ये मुंबई सेंट्रल के अरब लेन में एमटी अंसारी मार्ग पर मीर अपार्टमेंट में रहता था। आरोपी D कंपनी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त रहता था।
NIA ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील के करीबियों के खिलाफ 3 फरवरी को FIR दर्ज की थी। इसमें दाऊद इब्राहिम कास्कर उर्फ दाऊद भाई और उसके सहयोगियों का नाम था। ये लोग तस्करी, नार्को आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग, FICN का प्रसार, आतंकवाद के लिए फंडिंग, अवैध कब्जा, प्रमुख संपत्ति का अधिग्रहण, लश्कर, JeM और अल- कायदा समेत अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के साथ सक्रिय सहयोगी के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस ने इससे पहले 2 आरोपियों को 12 मई को गिरफ्तार किया था।
Leave a comment