
America News: अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने हमास से संबंध के आरोप में भारतीय छात्र बदर खान सूरी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद भारतीय छात्र को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बदर खान सूरी की पत्नी गाजा से हैं और उनके पास अमेरिका की नागरिकता है।
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का आरोप है कि बदर खान सूरी का संबंध फिलिस्तीनी ग्रुप हमासे से संबंध हैं। उनपर सोशल मीडिया पर हमास का प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप है।
बदर खान सूरी के वकील की दलील
हालांकि, बदर खान सूरी के वकील ने उनपर लगे आरोपों को खारिज किया है। बदर खान के वकील ने उनकी रिहाई की याचिका को लेकर दलील दी है कि उनकी गिरफ्तारी का कारण उनकी पत्नी का फिलिस्तनी मूल का अमेरिकी नागरिक होना है। सूरी के वकील का आरोप है कि चूंकि सूरी और उनकी पत्नी इजरायल के प्रति अमेरिका के रुख के खिलाफ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
कौन हैं बदर खान सूरी?
बदर खान सूरी भारतीय नागरिक हैं। वह अमेरिका की वॉशिंगटन स्थित जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से PHD की पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल वह अमेरिका में स्टूडेंट वीजा पर हैं। बदर खान सूरी शादीशुदा हैं। उनकी शादी मफीजी सालेह गाजा से है और उनके पास अमेरिका की नागरिकता है।
बदर खान सूरी पर हमास का समर्थक होने का आरोप लगाककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बदर खान सूरी की गिरफ्तारी सोमवार रात वर्जीनिया स्थित उनके घर से हुई है। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें भारत डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। इस बीच उनके वकील ने सूरी पर लगे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कोर्ट में अमेरिकी सरकार के इस फैसले को चुनौती दी है।
Leave a comment