Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: फिर चर्चा में इम्पैक्ट प्लेयर रूल! शुभमन गिल ने उठाए IPL में सवाल

IPL 2026: फिर चर्चा में इम्पैक्ट प्लेयर रूल! शुभमन गिल ने उठाए IPL में सवाल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज कल से यानी 28 मार्च से होने वाला है। इसी बीच एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट का असली संतुलन और स्किल प्रभावित हो रहा है।

प्रेस कॉन्फेंस के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है, 'इम्पैक्ट प्लेयर' इस संरचना को बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर के नियम की वजह से एक अतिरिक्त बल्लेबाज मिल जाता है। जिसकी वजह से स्किल की अहमियम कम हो जाती है। गिल के मुताबिक, अगर शुरुआती विकेट गिर जाएं तो टीम को संभालना और स्कोर को आगे बढ़ाने में खिलाड़ियों की असली परीक्षा होती है। शुभमन के मुताबिक इम्पैक्ट प्लेयर' रूल खेल को ज्यादा आसान और एकतरफा बना रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन पिच पर 160 या 180 रन का पीछा करना ज्यादा रोमांचक होता है, जबकि फ्लैट पिच पर 220 रन बनाना उतना चुनौतीपूर्ण नहीं होता।

इम्पैक्ट प्लेयर का मतलब

इम्पैक्ट प्लेयर वह खिलाड़ी होता है जिसेमैच के दौरान किसी भी समय खेल में शामिल किया जा सकता है, यानी स्टार्टिंग XI में ना होने के बावजूद टीम के प्रदर्शन को सुधारने के लिए बाद में मैदान में उतारा जा सकता है।

जानिए क्या है रूल

टीम मैच शुरू होने के बाद अपनी लाइनअप में बदलाव कर सकती है और इम्पैक्ट प्लेयर को खेल में ला सकती है।

यह खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी, किसी भी भूमिका में टीम को फायदा पहुंचा सकता है।

आमतौर पर, टी20 लीग में 1 या 2 इम्पैक्ट प्लेयर की अनुमति दी जाती है।

यह बदलाव मैच की 6वीं से 10वीं ओवर तक किया जा सकता है

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उम्र में गड़बड़ी का आरोप, बंगाल के अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई; 2 साल का लगा बैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। रोहित पर अपनी उम्र से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से देने का आरोप है।

BCCI का बड़ा ऐलान, पहली बार जापान के खिलाफ टी20I खेलने उतरेगी भारतीय टीम; इस दिन होगा मुकाबला

India vs Japan T20I:बीसीसीआई ने शुक्रवार 4 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई ने कहा कि एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय मेंस क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेगी।

टी20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास! दसुन शनाका ने तोड़ा आंद्र रसेल और हेटमायर का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Dashun Shanaka T20 Record: क्रिकेट के मैदान पर नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। इस वक्त सीपीएल यानी कैरैबियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है। इस मैच में श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका का ताबड़तोड़ अंदाज देखने को मिला है। दासुन शनाका ने कारयन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast