
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टोम को 5-0 से हराया।
वही टीम इंडिया ने इस जीत के साथ राउंड रॉबिन स्टेज में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया। बुधवार को टोक्यो के ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, गुरसाहिबजीत सिंह और मंदीप सिंह ने गोल किए।
वही इस जीत पर कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, हमने बहुत ही अच्छा खेला। विपक्षी के खिलाफ शुरुआत से ही गोल करने में सफल रहे। मुझे ऐसा लगता है कि फाइनल हमेशा ही मुश्किल होता है। हमने अपने प्रैक्टिस सेशन में कमियों पर काम किया।’न्यूजीलैंड ने गोल के कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उन्हें स्कोर नहीं करने दिया।

Leave a comment