
Bihar New CM: इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यह सवाल चर्चा में है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर सी-वोटर का नया सर्वे आया है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। वहीं, आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। सर्वे में 41%लोगों ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहा। दूसरी ओर, सिर्फ 18%लोग ही नीतीश कुमार को फिर से सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।
अन्य नेताओं की स्थिति
सर्वे में अन्य नेताओं को लेकर भी सवाल पूछे गए। बिहार में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) की लोकप्रियता बढ़ रही है। 15%लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को 8%लोगों ने अपनी पसंद बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 4%लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना।
नीतीश सरकार से नाराजगी
सर्वे के अनुसार, बिहार के 50%लोग नीतीश-बीजेपी सरकार से नाराज हैं। 22%लोग असंतुष्ट हैं, लेकिन वे बदलाव नहीं चाहते। वहीं, 25%लोगों ने कहा कि वे न तो सरकार से नाराज हैं और न ही बदलाव के पक्ष में हैं।
चुनावी मुद्दे: बेरोजगारी सबसे बड़ा सवाल
इस चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। 45%लोगों ने इसे अपनी प्राथमिकता बताया। 11%लोगों ने महंगाई को अहम मुद्दा माना। 10%लोगों ने बिजली, पानी और सड़कों को महत्वपूर्ण बताया। सिर्फ 4%लोगों ने कृषि और भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा माना।
पिछले चुनावी नतीजे
पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। उसने 75सीटें जीती थीं। बीजेपी को 74सीटें और जेडीयू को 43सीटें मिली थीं। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी-आर को एक भी सीट नहीं मिली थी।
अब देखना यह होगा कि इस बार बिहार की जनता किसे अपना नया नेता चुनती है।
Leave a comment