
Ajab-gajab: दुनिया में खाने की कई चीजे ऐसी है जिनकी कीमत जानकर हर कोई हैरान रहता है जो चीज उनके 150-200 रुपये की मिल जाती है वो ही चीजें किसी दूसरे देश में हजारों की मिलती है हालांकि इसकी कीमत के पीछे उनकी खासियत होती है। अगर बात करें आम की तो आम गर्मियों के समय में आप लोगों को 100-150 प्रति किलो मिल जाएंगा, लेकिन दुनिया का एक ऐसा आम है जिनकी कीमत लाखों में है।
दरअसल बंगाल के सिलीगुड़ी में मैंगो फेस्टिवल चल रहा है। इस फेस्टिवल में दुनिया के सबसे महंगे आम 'मियाजाकी' का प्रदर्शन किया गया। यहां आम की 262 से अधिक वैरायटी प्रदर्शित की गई हैं। वैश्विक बाजार में Miyazaki आम की कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये प्रति किलो है।
मैंगो फेस्टिवल में पश्चिम बंगाल के 9 जिलों के 55 उत्पादक उत्सव में भाग ले रहे हैं। मियाजाकी आम पारंपरिक रूप से जापान में पाए जाते हैं, हालांकि अब इनका उत्पाद भारत पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में भी किया जा रहा है। मियाज़ाकी आम की खेती मूल रूप से जापान के क्यूशू प्रान्त में स्थित मियाजाकी शहर में की जाती थी। इसका नाम इसके मूल शहर से लिया गया है।
Leave a comment