
Ajab Gajab: भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो रहस्यमयी है। ऐसी जगहें जिनका नाम सुनकर भी लोगों का दिल सिहर सा जाता है। और वो जगहें जो अपने आप में कई गहरे राज छुपाएं हुए हैं। उन्हीं में से एक जगह है राजस्थान का एक गांव जहां पिछले कई सालों से किसी का बसेरा नहीं हुआ है। और रातों रात इस जगह से लोग गायब हो गए। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि ये गांव शापित है।
लोगों ने दिया था श्राप
दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर से 14 किमी दूर मौजूद कुलधरा गांव पिछले 200 सालों से वीरान पड़ा हुआ है। आज से लगभग 200 साल पहले कुलधरा गांव में पालीवाल ब्राह्मण काफी संख्या में रहते थे। 1825 में अचानक इस गांव को सभी लोगों ने खाली कर दिया। मान्यता है कि गांव को खाली करते हुए लोगों ने ये श्राप दिया कि जो कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा। वो पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उस घटना के बाद से ये गांव अब तक वीरान पड़ा है। आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसके चलते पालीवाल ब्राह्मण और बाकी लोगों ने गांव को छोड़ते हुए ये श्राप दिया।
क्या कहता है इतिहास
बात 1800 के दशक की है गांव मंत्री सलीम सिंह के अधीन एक जागीर या राज्य हुआ करता था, जो कर इख्ठा करके लोगों के साथ विश्वासघात किया करता था। ग्रामीणों पर लगाया जाने वाले कर की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि सलीम सिंह को ग्राम प्रधान की बेटी पसंद आ गई और गांव वालों को इसपर धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने इस बात की विरोध करने की कोशिश की या रस्ते में आए, तो वह और कर वसूल करने लगेगा। अपने गांव वालों की जान बचाने के साथ-साथ अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए मुखिया समेत पूरा गांव रातों-रात फरार हो गया। गांव वाले गांव को वीरान छोड़कर किसी दूसरी जगह पर चले गए। और जाते जाते समय गांव को ये श्राप दिया था कि यहां आने वाले दिनों में कोई नहीं रह पाएगा।
रहते हैं भूत
गांव के आसपास के लोगों का कहना है कि यहां पर अक्सर कई भूतिया घटनाएं होती हैं। इस कारण यहां पर कोई भूल कर भी जाने की कोशिश नहीं करता। आज ये पूरी जगह बंजर और वीरान हो चुकी है। जर्जर हालातों में पड़े यहां के खंडहर आज भी उस घटना की गवाही देते हुए दिखते हैं, जिसने इस सुंदर गांव को एक वीराने में तब्दील कर दिया।
Leave a comment