Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका-भारत के बीच हो सकती है ट्रेड डील, टैरिफ कम होने की उम्मीद

अमेरिका-भारत के बीच हो सकती है ट्रेड डील, टैरिफ कम होने की उम्मीद

India-US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर छह दौर की बातचीत की हो चुकी है, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप आए दिन दावे करते रहते हैं कि दोनों देशों के बीच पॉजिटिव डील होने ही वाली है। वहीं, अब विदेशी एजेंसी ने भी भारत-अमेरिका डील के जल्द पूरे होने की बात कही है और अनुमान लगाया है कि फिलहाल भारत पर लागू अमेरिका का 50 प्रतिशत टैरिफ कम होकर सिर्फ 20 प्रतिशत हो सकता है।

साल के अंत तक हो सकती है डील

इस ट्रेड डील को लेकर जापानी वित्तीय सेवा समूह नोमुरा ने बताया कि अमेरिका-भारत के बीच व्यापार समझौते का नतीजा अभी भी अनिश्चित है। दोनों पक्षों की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद भी इस समझौते पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। हालांकि, विदेशी ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस समझौते पर जल्द ही साइन कर दिए जाएंगे और भारत पर टैरिफ 20 प्रतिशत के आसपास तय किए जाएंगे। ब्रोकरेज के अनुसार, शेयर बाजार को भी उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील इस साल के अंत तक की जाएगी।

घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान

नोमुरा ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत रही है, जो इससे पिछली जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत थी यानी इंडियन इकोनॉमी का परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रहा है। इसे देखते हुए FY26 के लिए नोमुरा ने अपने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को पहले के 7 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 7.5 प्रतिशत कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने से पहले देखें आज का भाव, जानें आपके शहर के ताजा रेट

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। 31 मई 2026 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट में क्या बदलाव हुआ है और चांदी किस भाव पर कारोबार कर रही है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SSC CGL से RSSB तक हजारों पदों पर निकली भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल्स

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। SSC CGL, RSSB समेत कई विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकली है। इन भर्तियों के जरिए योग्य उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, दो दिन में गोल्ड 971 रुपये और चांदी 3043 रुपये बढ़ी

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार शाम के मुकाबले दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast