CrowdStrike अपडेट क्या है? जिसे माना जा रहा है माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने की वजह, जानें कैसे होगा ठीक

CrowdStrike अपडेट क्या है? जिसे माना जा रहा है माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने की वजह, जानें कैसे होगा ठीक

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। अगर आपको भी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में ब्लू स्क्रीन दिख रही है तो आप अकेले नहीं हैं। इस समस्या का सामना दुनिया भर में कई यूजर्स को करना पड़ रहा है। यह समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। सिर्फ यूजर्स ही नहीं बल्कि कई संस्थान भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। यही समस्या बैंकों और हवाईअड्डों पर भी देखी गई है। इसके चलते विमान सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और लोगों को एयरपोर्ट पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गड़बड़ी की वजह CrowdStrike कंपनी का अपडेट बताया जा रहा है। आइये आपको इसके बारे में बताते हैं।

इसकी वजह एक सिक्योरिटी कंपनी CrowdStrike का अपडेट बताया जा रहा है। यह कंपनी कंप्यूटर को वायरस और हैकर्स से बचाने का काम करती है। इस कंपनी के अपडेट में कुछ दिक्कत आ गई है जिसके कारण कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम क्रैश हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस समस्या को ठीक करने में कुछ समय लग सकता है। माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस समस्या की जानकारी दी है और कहा है कि इसका समाधान जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समस्या का समाधान होने में कुछ दिन लग सकते हैं। क्योंकि कंप्यूटर क्रैश हो गए हैं, उन्हें दूर से मरम्मत नहीं किया जा सकता है और प्रत्येक कंप्यूटर को व्यक्तिगत रूप से मरम्मत करना होगा।

क्या यह कोई साइबर हमला है?

इसके अलावा कंपनियों को यह भी पता लगाना होगा कि यह समस्या कैसे हुई। CrowdStrike कंपनी के सीईओ का कहना है कि यह कोई साइबर हमला नहीं है। कंपनी ने एक तरीका सुझाया है जिससे आप इस समस्या को कुछ समय के लिए ठीक कर सकते हैं। लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। CrowdStrike और माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही इस समस्या का पूर्ण समाधान ढूंढ लेंगे। अगर आप भी अपने कंप्यूटर में ब्लू स्क्रीन की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1- अपने कंप्यूटर को सेफ मोड या WRE में प्रारंभ करें।

2- अपने कंप्यूटर पर C:\\Windows\\System32\\drivers\\CrowdStrike पर जाएँ।

3- यहां आप "C-00000291*.sys" नाम की फाइल ढूंढें और उसे डिलीट कर दें।

4- अब अपने कंप्यूटर को सामान्य रूप से चालू करें।

Leave a comment