रूस ने अपने दोस्त से मांगी खास मदद, अब कैसे मदद करेगा भारत

रूस ने अपने दोस्त से मांगी खास मदद, अब कैसे मदद करेगा भारत

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को करीब एक वर्ष होने वाला है। वहीं अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगा रखे है। जिसकी वजह से रूस को कई बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में रूस ने भारत से एक खास मदद मांगी है।

'रायटर्स' के मुताबिक कि रूस ने भारत को 500 से ज्यादा ऐसे उत्पाद निर्यात करने के लिए कहा है जिनमें कार, ट्रेन और एयरक्राफ्ट के कलपुर्जे शामिल हैं। हालांकि अभी भारत या रूस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रूस की ओर से भेजी गई लिस्ट में यह साफ नहीं है कि भारत इनमें कितने प्रोडक्ट रूस को निर्यात करेगा। हालांकि भारत सरकार के सूत्रों ने रूस के इस अनुरोध को 'असमान्य' जरूर बताया है।

रिर्पोट के मुताबिक में भारत भी इस अनुरोध को अवसर के तौर पर देख रहा है। इस सौदे से रूस के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि कुछ कंपनियों ने चिंता जताते हुए कहा है कि ये निर्यात पश्चिमी देशों के रूस के खिलाफ लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन हो सकता है।

 

Leave a comment