Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान के ओकारा कैंट पर भारत का जवाबी हमला, सुबह के वक्त हुआ ड्रोन स्ट्राइक

पाकिस्तान के ओकारा कैंट पर भारत का जवाबी हमला, सुबह के वक्त हुआ ड्रोन स्ट्राइक

India Attack On Pakistan Okara Army Cant: भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ओकारा आर्मी कैंट पर एक सटीक ड्रोन हमला किया। इस हमले की पुष्टि हो चुकी है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। यह हमला पाकिस्तान की तरफ से की गई हालिया उकसावे वाली कार्रवाइयों के जवाब में किया गया है।

बता दें कि,इससे पहले बीती रात भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए सात आतंकियों को मार गिराया गया, जो जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। ये आतंकी भारत में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

भारत पर मिसाइल-ड्रोन हमलों की साजिश भी नाकाम

एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते इन सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया गया। सेना ने बताया कि 8और 9मई की रात पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान ने एक साथ कई हमले किए, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने इनका मुंहतोड़ जवाब दिया।

सीमा पर सीजफायर उल्लंघन और भारत की सख्त चेतावनी

सेना के अनुसार, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर तोड़ा, लेकिन हर बार भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सभी पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट किया। सेना ने साफ कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान की बौखलाहट: भारत के 15शहरों को बनाया गया था निशाना

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने सतर्कता और ताकत के साथ इन सभी हमलों को विफल कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

27 मई को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन कई इलाकों में तेज तूफान और खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।

Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी और बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast