Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam Update: देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। उगलते सूरज से लोगों का हाल बेहाल कर दिया था और उन्हें घरों में कैद कर दिया है। इसी के साथ नौतपा का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 मई को दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

दिल्ली-NCR का मौसम

IMD की मानें तो 27 मई को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा, लेकिन हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 43-45°C और न्यूनतम 27-29°C के आसपास रहने की उम्मीद है। लेकिन शाम के समय 20-30 km/h की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। IMD के अनुसार, 28 मई से आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 27 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। हालांकि, कुछ इलाकों में लू का असर बना रहेगा। दूसरी तरफ, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी 27 मई को हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42-46°C के बीच रह सकता है।

Also read: Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD ने 26-27 मई के दौरान देश के करीब 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी और बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast