
SUNIL SHETTY MEETS PAKISTANI CRICKETER: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक स्तर पर चाहे कितनी भी कड़वाहट क्यों न हो, लेकिन जब भी इन दोनों देश के हस्तियां मिलते हैं, तो बड़ा खुशमिज़ाज माहौल होता है। इसी बीच सोशल मिडिया पर सुनिल शेट्टी और शाहिद अफरीदी की खास मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, लेकिन हाल ही में उनका नाता क्रिकेट से भी जुड़ गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक हालात ठीक नहीं है। सीमा विवाद और आतंकवाद इसकी बड़ी वजह हैं। लेकिन जहां दोनों देशों के लोगों की बात आती है, तो जब वे मिलते हैं, एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान के साथ ही मिलते हैं। इसकी ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिली है। जहां दोनों देशों की दो बड़ी हस्तियां एक दूसरे से मिले और काफी प्यार के साथ मिले। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में मुलाकात की और इन दोनों की मुलाकात का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सुनिल शेट्टी को देख भागे चले आए अफरीदी
इन दोनों की मुलाकात का ये वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। जहां दोनों ही किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। अफरीदी जैसे ही सुनील शेट्टी को देखते हैं, वैसे ही उनसे मिलने आ जाते हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार से मिलते हैं। कुछ देर तक शाहिद और सुनील शेट्टी की बात होती है, और फिर अफरीदी अपनी बेटियों को भी सुनील शेट्टी से मिलवाते हैं। सुनील शेट्टी उनकी बड़ी बेटी से मिलते हैं और फिर अफरीदी अपनी छोटी बेटी को भी बुलाते हैं। जहां दोनों में बड़ प्यार नजर आता है।
Leave a comment