
Manohar Lal Khattar On Bihar Election: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का रुख साफ किया।मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा, जेडीयू और अन्य सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। खट्टर ने आगे कहा, "हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाएंगे।"
बता दें कि,ये घोषणा पटना के बापू सभागार में हुई। इस मौके पर उन्होंने नया नारा दिया – "बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार"। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री मौजूद थे।
बिहार विधानसभा में दलों की मौजूदा स्थिति
फिलहाल बिहार में एनडीए की सरकार है। बिहार विधानसभा में कुल 243सीटें हैं। इनमें भाजपा के 80, जेडीयू के 45और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के 4विधायक हैं। वहीं, विपक्ष के पास 107विधायक हैं। इनमें राजद के 77, कांग्रेस के 19और CPI (ML) के 11विधायक शामिल हैं।
कैबिनेट विस्तार में भाजपा कोटे से 7नए मंत्री बने
हाल ही में बिहार सरकार में कैबिनेट विस्तार हुआ। इसमें भाजपा कोटे से 7नए चेहरों को मंत्री बनाया गया। ये मंत्री हैं:
- कृष्ण कुमार मंटू (छपरा, अमनौर)
- विजय मंडल (अररिया, सिकटी)
- राजू सिंह (साहेबगंज)
- संजय सारावगी (दरभंगा)
- जीवेश मिश्रा (जाले)
- सुनील कुमार (बिहारशरीफ)
- मोती लाल प्रसाद (रीगा)
बिहार चुनाव में भाजपा की बड़ी तैयारी
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल पूरी तैयारी में जुट गए हैं। एनडीए ने साफ कर दिया है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने नया नारा भी दिया है, जिससे चुनाव प्रचार को धार मिलेगी। अब देखना होगा कि जनता इस बार किसे समर्थन देती है। बिहार की सियासत में क्या बदलाव होगा, इसका फैसला चुनाव के नतीजे तय करेंगे।
Leave a comment