क्या सैफ अली खान पर हमले से सेट किया जा रहा है नैरेटिव? भारत में सेफ नहीं मुस्लिम एक्टर

क्या सैफ अली खान पर हमले से सेट किया जा रहा है नैरेटिव? भारत में सेफ नहीं मुस्लिम एक्टर

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, जो छह महीने पहले अवैध रूप से भारत आया था। मुंबई में हाउसकीपिंग कंपनी में सफाईकर्मी के रूप में काम करने के बाद वह कुछ समय के लिए गायब हो गया था। 15दिन पहले वह फिर से मुंबई में दिखाई दिया। यह सवाल उठ रहा है कि वह इस दौरान कहां था? क्या वह बांग्लादेश लौट आया था, या फिर किसी मिशन के तहत वापस आया था?

फिल्मी सितारों की रेकी

पुलिस यह जांच रही है कि क्या मोहम्मद शरीफुल मुंबई में अपने काम के दौरान फिल्मी सितारों के घरों की रेकी कर रहा था। क्या उसने इन घरों की वीडियो बनाई और इन वीडियो को बांग्लादेश में किसी हैंडलर को भेजा? यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वह किसी बड़े उद्देश्य के लिए मुंबई आया था।

16जनवरी को मोहम्मद शरीफुल ने सैफ अली खान पर हमला किया। इस घटना के बाद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि सैफ अली खान को घुसपैठिए ने छह बार चाकू से मारा। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू महासभा के बढ़ते प्रभाव के कारण मुस्लिम फिल्मी सितारे अब सुरक्षित नहीं हैं।

फवाद चौधरी के ट्वीट पर सवाल

अब सवाल यह है कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इस हमले पर इतनी जल्दी और इस प्रकार का ट्वीट क्यों किया? क्या उन्होंने जानबूझकर इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की?

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला

मोहम्मद शरीफुल का अवैध प्रवेश और फिल्मी सितारे पर जानलेवा हमला अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बन गया है। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और महाराष्ट्र एंटी टेररिज़्म स्क्वाड (ATS) जांच कर सकते हैं। इससे यह पता चल सकेगा कि आरोपी किस उद्देश्य से मुंबई आया था और उसके कौन से संपर्क थे।

Leave a comment