सैफ अली खान पर हमले के मामले में दो नए संदिग्ध गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूछताछ जारी

सैफ अली खान पर हमले के मामले में दो नए संदिग्ध गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूछताछ जारी

Saif Ali Khan Knife Attack Case: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग और दूसरे को मध्य प्रदेश में हिरासत में लिया गया है। अब तक इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पूछताछ में यह साफ हो गया कि वह हमलावर नहीं था। पुलिस दोनों नए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की है। उसका नाम आकाश है, और उसने पुलिस से कहा कि वह मुंबई का निवासी है। पुलिस ने बताया कि वे रात 8बजे रायपुर पहुंचेंगे और अगले कुछ घंटों में दुर्ग में आकाश से पूछताछ करेंगे। पुलिस को मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली थी।

रेलवे सुरक्षा बल ने संदिग्ध को पकड़ा

आकाश को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। वह बिलासपुर जा रहा था जब उसे पकड़ा गया। उसके पास एक बैग था, जिस पर "फास्टट्रैक" लिखा हुआ था। यह बैग मुंबई के दादर और सैफ बिल्डिंग के सीसीटीवी में भी देखा गया था। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि आकाश की लोकेशन के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था।

मध्य प्रदेश में हिरासत में लिया गया व्यक्ति सैफ अली खान पर हुए हमले से संबंधित नहीं है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह हमलावर नहीं है।

35टीमें लगीं, हमलावर का कोई सुराग नहीं

मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए 35टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने मुंबई के अलावा अन्य राज्यों में भी जांच शुरू की है। हालांकि, अब तक हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने अपनी पहचान बदल ली थी और वह आखिरी बार बांद्रा इलाके में देखा गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

Leave a comment