Maharashtra CM News: सीएम की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार, एकनाथ शिंदे के गांव जाने से क्यों बढ़ी सियासी हलचल?

Maharashtra CM News:  सीएम की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार, एकनाथ शिंदे के गांव जाने से क्यों बढ़ी सियासी हलचल?

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। महायुति की सरकार तो बन चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अचानक अपने पैतृक गांव जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके इस कदम को लेकर राजनीति में कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि,शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे अगले 24घंटों में बड़ा फैसला लेने वाले हैं। उन्होंने कहा, "जब भी शिंदे कोई अहम निर्णय लेते हैं, तो वह हमेशा अपने गांव जाते हैं।" शिरसाट के मुताबिक, मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज हो सकता है, और 2दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक

शिरसाट ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे केंद्रीय कैबिनेट में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनका ध्यान पूरी तरह से महाराष्ट्र की राजनीति पर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के नेताओं की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फैसले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शिरसाट ने यह भी कहा कि शिंदे की प्राथमिकता दिल्ली की राजनीति से ज्यादा महाराष्ट्र की राजनीति है।

महायुति की बैठक रद्द, सियासी अटकलें तेज

एकनाथ शिंदे के गांव जाने के कारण महायुति की एक अहम बैठक रद्द करनी पड़ी। शिंदे ने दिल्ली बैठक को "अच्छा और सकारात्मक" बताया था, लेकिन उनके अचानक गांव जाने से सियासी घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है। अब सभी की नजरें शिंदे के शनिवार शाम तक लिए जाने वाले फैसले पर हैं।

Leave a comment