
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चौधरी गुंड इलाके में शनिवार को एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब वह अपने घर के लॉन में थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।
हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी
उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान चौधरी गुंड के पूरन कृष्ण भट के पुत्र पूरन कृष्ण भट के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं कश्मीर जोनल पुलिस ने भी घटना के बारे में ट्वीट किया। इसमें लिखा गया है, "आतंकवादियों ने एक नागरिक (अल्पसंख्यक) श्री पूरन कृष्ण भट पर गोली चलाई, जब वह चौधरी गुंड शोपियां में बाग के लिए जा रहे थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,क्षेत्र को घेर लिया। खोज में प्रगति।"
किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है
हालांकि अबतक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, इसलिए पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है कि किस संगठन ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने एक अल्पसंख्यक नागरिक (कश्मीरी पंडित) पूरन कृष्ण भट को गोली मार दी। आतंकियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब वह शोपियां के चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहे थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, शोपियां के उस पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
आतंकी बौखला गए हैं: बीजेपी
शोपियां में कश्मीरी पंडित की टारगेट किलिंग पर बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष रवींद्र रैना ने कहा कि बीते एक महीने में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षाबल और पुलिस ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। आतंकी इससे बौखला गए हैं, इसीलिए वो नौजवानों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन वो याद रखें कि युवाओं और स्थानीय लोगों पर हमला करने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इसी साल बढ़ी टारगेट किलिंग की घटनाएं
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं इस साल अप्रैल-मई से बढ़ गई हैं। बीते 12 मई को बड़गाम जिले में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मारी। तहसील ऑफिस में घुसकर आतंकियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को निशाना बनाया। राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Leave a comment