दुमका में एक बार फिर एक तरफा प्रेम की शिकार बनी मासूम, शादी से इनकार पर लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

दुमका में एक बार फिर एक तरफा प्रेम की शिकार बनी मासूम, शादी से इनकार पर लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

दुमकाझारखंड के दुमका में एक बार फिर सामने आई एकतरफा प्यार में हैवानियत,दुमका में एक बार फिर प्रेम में लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। वहीं अब बुरी तरह झुलसी लड़की को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं अब आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और अब पुलिस उसकी धर पकड़ में जूट चुकी है।

आपको बता दे कि, लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि उसने शादी से इनकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। बता दे कि,इससे पहले अंकिता नाम की लड़की को उसी के घर में शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था।    

''मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो...''

यह घटना जरमुंडी थाना इलाके  भालकी पंचायत के भरतपुर गांव की है। जहां मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना में पीड़िता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 में हुई थी। लेकिन इसी साल फरवरी में राजेश राउत की कहीं और शादी हो गई। इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने लगे। लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, '' मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा।''इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी. राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

इससे पहले हुई घटना

बता दें कि इससे पहले दुमका में बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्रेम में 12 क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला था। वो लड़की से एकतफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए बार-बार दबाव बनाता था। शाहरुख ने अंकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी, जिसमें वह 90 प्रतिशत जल गयी थी।

Leave a comment