एकनाथ शिंदे का नाम शिवसेना के निमंत्रण कार्ड से गायब, क्या बाकी है कोई बड़ा ट्विस्ट?

एकनाथ शिंदे का नाम शिवसेना के निमंत्रण कार्ड से गायब, क्या बाकी है कोई बड़ा ट्विस्ट?

Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित ऐतिहासिक आजाद मैदान में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इस मामले में अब भी कई अनसुलझे सवाल बने हुए हैं।

बतादेंकि, शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना के निमंत्रण पत्र में एकनाथ शिंदे का नाम नहीं है, जबकि फडणवीस का नाम साफ-साफ लिखा गया है। वहीं, एनसीपी के निमंत्रण पत्र में अजित पवार का नाम शामिल है। यह स्थिति यह बताती है कि एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक अभी भी महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दबाव बना रहे हैं, खासकर गृह विभाग की मांग को लेकर।

गृह विभाग पर अड़े हुए हैं एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने गृह विभाग की मांग को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और वे इस पर अड़े हुए हैं। शिवसेना विधायक उदय सामंत ने भी यह बयान दिया कि शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिंदे को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, तो शिंदे के समर्थक मंत्री पदों से भी इंकार कर सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से नेता मुंबई पहुंचने लगे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मुंबई आ चुके हैं। विजय सिन्हा ने शपथ ग्रहण से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5:30बजे से शुरू होगा।

फडणवीस ने मुंबा देवी मंदिर में की पूजा

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस मुंबा देवी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इससे पहले उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में भी भगवान गणेश के दर्शन किए थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुंबई के प्रमुख उद्योगपति, फिल्मी सितारे, साधु-संत और लाडकी बहना योजना के लाभार्थी भी शामिल होंगे।

Leave a comment