भारत की पहचान योग भी है और यूथ भी है- पीएम मोदी

भारत की पहचान योग भी है और यूथ भी है- पीएम मोदी

नई दिल्ली:  श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी के 80वें जन्मदिन समारोह मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुएहै। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया है। पीएम मोदी नो कहा कि श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी जी का जीवन एक उदाहरण है। देश और दुनिया के अलग-अलग कोनों में कई आश्रम, इतनी बड़ी संस्था है।

पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग प्रकल्प। लेकिन सब की दिशा और धारा एक ही है। जीव मात्र की सेवा और जीव मात्र का कल्याण है। उन्होंने कहा कि आज हमारे स्टार्टअप को दुनिया अपने भविष्य के तौर पर देख रही है। हमारे उद्योग और 'मेक इन इंडिया' वैश्विक विकास के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं। हमें इन संकल्पों के लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। मैं चाहूंगा कि हमारे आध्यात्मिक केंद्र इसमें प्रेरणा के केंद्र बने।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की पहचान योग भी है और यूथ भी है।आज हमारे स्टार्टअप्स को दुनिया अपने भविष्य के तौर पर देख रही है।हमारी इंडस्ट्री, हमारा मेक इन इंडिया ग्लोबल ग्रोथ के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है।हमें अपने इन संकल्पों के लिए लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। आज देश भी हमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सामुहिक संकल्पों का आह्वान कर रहा है। आज देश अपनी प्राचीनता को संरक्षित भी कर रहा है, संवर्द्धन भी कर रहा है और अपनी नवीनता को, आधुनिकता को ताकत भी दे रहा है।

Leave a comment