Himani Murder: कौन है हिमानी नरवाल मर्डर केस का आरोपी सचिन? जानें पुलिस जांच में क्या नए राज खुले

Himani Murder: कौन है हिमानी नरवाल मर्डर केस का आरोपी सचिन? जानें पुलिस जांच में क्या नए राज खुले

Himani Narwal Murder Case: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है, जो बहादुरगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं।

बता दें कि,पुलिस जांच में पता चला कि हिमानी नरवाल की हत्या उसके घर पर की गई थी। इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाया गया। सचिन ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया और कहा कि वह लंबे समय से उसके साथ रिश्ते में था।

ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग का आरोप

सचिन का दावा है कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और उसने कई बार उसे बड़ी रकम दी थी। आरोपी के अनुसार, हिमानी लगातार अधिक पैसों की मांग कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

रोहतक के सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने आएगा।

1मार्च को मिला था सूटकेस में शव

हिमानी नरवाल का शव 1मार्च को एक नीले रंग के सूटकेस में मिला था। स्थानीय लोगों ने इसे सड़क किनारे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला, तो उसमें हिमानी का शव मिला।

जांच के लिए बनी 5टीमें

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 5टीमें गठित की हैं। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और पार्टी के कई बड़े आयोजनों में उनकी भूमिका अहम रही थी। वह राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से भी जुड़ी हुई थीं।

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

विधायक बीबी बत्रा ने हिमानी नरवाल की हत्या पर दुख जताया और कहा कि वह कांग्रेस की मेहनती कार्यकर्ता थीं। पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a comment