
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर पिछले काफी महीनों से विवाद का माहौल बना हुआ है. दोनों देशों के बीच तनाव लगातार जारी है. एक ओर चीन एनएसी पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वहीं दूसरी चीन के सरकारी अखबार भारत संग शांति की बात कर रहे हैं. बता दें कि ये वहीं अखबार है जो पहले कई बाक भारत के साथ युद्ध की बात कर रहा था.
दरअसल, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत-चीन के रिश्ते पर भारत करते हुए कहा कि हम भारत को दुश्मन की तरह नहीं देखते हैं. भारत को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है. दिपक्षीय संबंधों को स्थिर और मजबूत बनाने के लिए हम भारत से सहयोग करने के लिए तैयार हैं. अकबार में आगे यह भी लिखा है कि पुरानी स्थिति बहाल होने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, दोनों देशों को एक दूसरे से मुलाकात करते रहना होगा.

Leave a comment