CAASTA एक्ट से भारत को कैसे मिल सकती है छूट, रो खन्ना ने अमेरिकी संसद में फिर पेश किया बिल

CAASTA एक्ट से भारत को कैसे मिल सकती है छूट, रो खन्ना ने अमेरिकी संसद में फिर पेश किया बिल

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बारे में तो आप जानते ही होगें। ये न तो दोस्त हैं न दुश्मन। दोनों देशों के बीच उतराव-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। इसी बीच एक खबर सामने आई है, कि भारतीय मूल के अमेरिकी प्रभावशाली कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक स्टैंडअलोन बिल पेश किया है। यह बिल भारत के समर्थन में लाया गया है। इसके तहत उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए CAATSA एक्ट प्रतिबंधों से भारत को छूट देने की मांग की है।

अमेरिका में भारत मूल के प्रभावशाली कांग्रेस सदस्य ने भारत की दावेदारी में CAATSA के प्रतिबंध में छूट देने के लिए एक बिल यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पेश किया जिसमें रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने पर भारत के खिलाफ यह प्रतिबंध लागू किए गए थे।

क्या है CAATSA?

CAATSA का पूरा नाम काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शन्स एक्ट है। अमेरिका ने इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों के विरोध के लिए दंडात्मक अधिनियम के रूप में बनाया है। इस कानून को पहली बार 2 अगस्त 2017 को अधिनियमित किया गया था। जिसके बाद इसे जनवरी 2018 में लागू किया गया। इस कानून का उद्देश्य अमेरिका के दुश्मन देश ईरान, रूस और उत्तरी कोरिया की आक्रामकता का सामना करना है।

इस साल भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के रक्षा मंत्री जनरल लॉयड जे ऑस्टिन से जब एस-400 को लेकर प्रतिबंधों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि जिस हथियार की अभी तक डिलीवरी नहीं हुई, उसपर कैसा प्रतिबंध। लेकिन, अब एस-400 की डिलीवरी शुरू हो गई है। ऐसे में अमेरिका CAATSA Act के जरिए भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है।

रो खन्ना द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को फॉरेन अफेयर्स कमेटी को भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव को कांग्रेस सदस्य ब्रैड शेरमेन और डेविड श्वीकर्ट ने भी समर्थन दिया है। इससे पहले रो खन्ना ने जुलाई में भी ऐसा ही एक प्रस्ताव पेश किया था। जिसे कांग्रेस के 300 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।

 

Leave a comment