
Haribhushan Thakur Bachaul: मथुरा के संतों ने ब्रज की प्रसिद्ध होली में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इस मांग का समर्थन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी किया है। सोमवार, 3मार्च को विधायक ने साधु-संतों के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग हमारी संस्कृति को नहीं मानते, उन्हें ऐसे आयोजनों में जाने से रोका जाना चाहिए।
बता दें कि,बीजेपी के फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जिन मदरसों में यह सिखाया जाता है कि रंग लगाने से अल्लाह दंड देगा, उन लोगों को होली जैसे त्योहार में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे हमारे देवी-देवताओं में विश्वास नहीं रखते और सनातन संस्कृति से परहेज करते हैं, तो उन्हें ऐसे आयोजनों में शामिल नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पूर्वज हिंदू थे।
मथुरा के संतों का रुख
मथुरा में होली का पर्व भव्य रूप से मनाया जाता है। इस बीच, मथुरा के संतों ने एक स्वर में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि इसमें केवल सनातनी संस्कृति के अनुयायी ही भाग लें। उन्होंने सवाल उठाया कि होली जैसे हिंदू धार्मिक आयोजन में मुस्लिमों का क्या कार्य?
बरसाना की लठमार होली का ऐतिहासिक महत्व
ब्रज में होली का उत्सव कई दिन पहले ही शुरू हो जाता है, जहां उमंग और जोश का अनोखा संगम देखने को मिलता है। दूर-दूर से लोग होली खेलने के लिए यहां आते हैं। इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है। विशेष रूप से प्रसिद्ध 'लठमार होली' भगवान कृष्ण के काल में उनकी लीलाओं से जुड़ी हुई मानी जाती है। यह त्योहार ब्रज की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।
संतों और बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या इस मांग पर कोई आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।
Leave a comment