
Air India Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-119को अचानक वापस मुंबई लौटना पड़ा। इस फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इसे बीच रास्ते से ही मोड़ दिया गया। यह घटना सोमवार को हुई, जब विमान अजरबैजान के ऊपर उड़ान भर रहा था। संभावित खतरे की सूचना मिलते ही पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया।
यात्रियों में मची हलचल, फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई
इस विमान में 303यात्री और 19क्रू मेंबर्स सवार थे। फ्लाइट ने रात 2बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और इसे न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन उड़ान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एक संदिग्ध कॉल मिली, जिसमें बम की धमकी दी गई।
सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का आकलन किया और विमान को वापस बुलाने का निर्णय लिया। फ्लाइट सुबह 10:25बजे मुंबई में सुरक्षित लैंड कर गई। लैंडिंग के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा का रखा ध्यान
एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "फ्लाइट AI-119को संभावित सुरक्षा खतरे के कारण वापस लाया गया। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की है। फ्लाइट अब 11मार्च 2025को सुबह 5बजे दोबारा न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगी।
जांच जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और इस धमकी के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हैं। अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस तरह की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Leave a comment