Haryana News: हरियाणा के बहादूरगढ़ के केएमपी एक्सप्रेसवे पर आसौदा टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस आगे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार,बस भरतपुर से सवार होकर पानीपत के समालखा में आयोजित सत्संग में शामिल होने के लिए आ रही थी। जैसे ही बस आसौदा टोल के पास पहुंचे, अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक से भिड़ गई। इस दुर्घटना में महिलाओं सहित कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल, अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।