Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG 3rd T20I: सूर्य-संजू का फ्लॉप.... बिश्नोई की पिटाई, टीम इंडिया के हार के पांच बड़े कारण

IND vs ENG 3rd T20I: सूर्य-संजू का फ्लॉप.... बिश्नोई की पिटाई, टीम इंडिया के हार के पांच बड़े कारण

IND vs ENG 3rd T20I: 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हरा दिया। सीरीज में अभी भी टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बिल्कुल फ्लॉप रही। वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई की जमकर पिटाई हुई। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 146 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण

बेरंग दिखाई दिए मोहम्मद शमी

लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी छाप नहीं छोड़ पाएं। शमी को तेज गेंदबाज अर्शदीप की जगह टीम में शमिल किया गया था। लेकिन उनकी गेंदबाजी में पुरानी लय नहीं दिखाई दी। उन्होंने 3 ओवर में 25 रन दिए। जो कहीं ना कहीं एक बड़ा नुकसान साबित हुआ। 

सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए बिश्नोई

टीम इंडिया लेग स्पिनर रवि बिश्नोई तीसरे मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर बेहद खराब इकोनॉमी 11.50 के रेट से 46 रन लुटाए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने रवि बिश्नोई के 4 ओवर में कुल 5 छक्के और 2 चौके जड़े। अगर बिश्नोई आधे रन भी कम देते तो मैच का नीतीजा कुछ और ही होता। 

टॉप ऑर्डर बुरी तरफ से फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरफ फ्लॉप रहा। 31 रन के अंदर दोनों सालमी बल्लेबाज वापस लौट गए थे। संजू 3 रन और अभिषेक 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भी कुछ खास नहीं किया।

मिडिल ऑर्डर भी लड़खड़ाया

टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं कर पाया। लगातार विकट गिरने से टीम इंडिया काफी ज्यादा नुकसान हुआ। तिलक वर्मा 18, छठे नंबर पर आए वॉशिंगटन सुंदर 6, सातवें नंबर पर आए अक्षर पटेल 15 रन बनाकर चलते बने। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिसकी वजह से टीम इंडिया तीसरे टी20 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी।

सूर्या-संजू का फ्लॉप-शो

इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान सूर्या और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। पहले मुकाबले में सूर्य खाता तक नहीं खोल पाए थे। दूसरे मुकालबे में 12 और तीसरे मुकाबले में 14 रन ही बनाए। दूसरे ओर सालमी बल्लेबाज संजू सैमसग भी टीम इडिंया को अच्छी शुरूआत नहीं दे पा रहे हैं। संजू ने पहले मैच में 26 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे मुकाले में 5 और तीसरे मुकाबले 3 रन ही बना सके।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Vinesh Phogat Eliminated: ओलंपियन विनेश फोगाट की एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की 53kg कैटेगरी के सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमी-फ़ाइनल में हारने के बाद उनकी चुनौती खत्म हो गई। ट्रायल्स में उनके पिछले मैच काफ़ी अच्छे रहे थे, लेकिन मीनाक्षी गोयत के ख़िलाफ़ 4-6 से हार ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी ऑरेंज कैंप होल्डर बने हुए हैं। यानी रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर हैं।

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

Team India Next T20I Captain:भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम में न होना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast