Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार तड़के इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों के बीच इंदिरापुरम के अभय खंड इलाके में मुठभेड़ भी हुई, जिस वजह से आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके जबाव में फायरिंग करनी पड़ी।
क्या था पूरा मामला?
बता दें, 28 मई को बकरीद के दिन खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार इलाके में सूर्या चौहान को असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला किया था। जिस वजह से वह बुरी तरह घायल हुआ। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि असद ने सूर्या को बकरीद के लिए कुर्बानी दिखाने के लिए बुलाया था औऱ मौका पाते ही उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश और छोटी-सी बहस ने सूर्या की जान ले ली।
Also read: यूपी के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, 200 मीटर तक भागता रहा छात्र, चाकुओं से गोदकर हत्या
पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर
हत्या के बाद आरोपी असद अपने साथी के साथ फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया था। तो वहीं, बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि असद अपने किसी दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला था. जिसके बाद वह शहर छोड़कर भागने वाला था।
इस सूचना के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने असद को दबोचने के लिए इलाके में एक जाल बिछाया और घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद वह दूसके व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में उसे गोली लग गई और बाद में दम तोड़ दिया।