Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

सूर्यकुमार यादव नहीं तो कौन संभालेगा टीम इंडिया का कमान? एशियन गेम्स के लिए 3 नाम रेस में आगे

Team India Next T20I Captain:भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। लिस्ट सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कप्तान सूर्यकुमार यादव का टीम में न होना।

एक रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव अब 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले टी20 विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं अपनी योजना में शामिल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एशियन गेम्स उन्हें शामिल ना करने का मतलब टीम इंडिया अब नए नेतृत्व की ओर देख रही है। फिलहाल चयनकर्ताओं के सामने तीन बड़े नाम सामने आए हैं।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर कप्तानी के सबसे अनुभवी और मजबूत उम्मीदवार हैं। श्रेयस ने भारत के लिए 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1104 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी रिकॉर्ड शानदार का रहा है, जहां वह 147 मैचों में 4229 रन बनाए हैं।

तिलक वर्मा

वहीं, युवा सनसनी तिलक वर्मा भी अंतरराष्ट्रीय टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए अब तक करीब 1390 रन ठोक चुके हैं। जिसमें उनका एवरेज 44.84 और स्ट्राइक रेट 145.55 का रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका नाबाद 120 रनों का उनको भी कप्तानी की रेस में खड़ा करता है।

Also read: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

संजू सैमसन

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का एक लंबा अनुभव है। संजू भी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और टी20 फॉर्मेट में मध्यक्रम या टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की उनकी शैली और शांत कप्तानी उन्हें प्रबल दावेदार बनाती है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vinesh Phogat Eliminated: एशियन गेम्स ट्रायल्स से बाहर हुई विनेश फोगाट, मीनाक्षी ने सेमीफाइनल में 6-4 से हराया

Vinesh Phogat Eliminated: ओलंपियन विनेश फोगाट की एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं की 53kg कैटेगरी के सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमी-फ़ाइनल में हारने के बाद उनकी चुनौती खत्म हो गई। ट्रायल्स में उनके पिछले मैच काफ़ी अच्छे रहे थे, लेकिन मीनाक्षी गोयत के ख़िलाफ़ 4-6 से हार ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

IPL 2026: सूर्यवंशी का फाइनल मुकाबला खेलने का सपना टूटा, जानें अब कितने दिनों बाद मैदान पर आएंगे नजर

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 में किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी वो है वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भी ऑरेंज कैंप होल्डर बने हुए हैं। यानी रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऊपर हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast