Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, 10 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट

हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, 10 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदला हुआ है। राजस्थान की ओर से आ रही दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के 10 जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

कई जिलों में हुई बारिश

शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। पंचकूला, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत, सिरसा और फरीदाबाद जिलों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि कई स्थानों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

वहीं महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल और आसपास के क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं चलने से दृश्यता प्रभावित रही। तेज हवाओं के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार हरियाणा में मानसून की दस्तक सामान्य समय से कुछ देर से हो सकती है। प्रदेशवासियों को मानसून के आगमन के लिए अभी करीब एक महीने से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में बस यात्रा हुई महंगी, इस दिन से बढ़ेगा बस का किराया

बिहार में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। राज्य सरकार ने बसों के किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।

हरियाणा में इस जिले के चार बस स्टैंडों का होगा कायाकल्प, लगेगी ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन

Haryana News: हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के चार प्रमुख बस स्टैंड जल्द ही नए रंग-रूप में दिखाई देंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा रोडवेज ने नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और सतनाली बस स्टैंडों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

UP News: सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast