
नई दिल्ली: अक्सर कुछ घटनाएं इतिहास के पन्नों पर लिखी जाती है, जिसे हम चहाकर भी भूला नही सकते है। कई लोगों के लिए ये घटनाएं उदहारण तो कई लोगों के लिए एक याद बनकर रह जाती है। आप लोगों ने कई विमान हादसों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताएगें जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
ये घटना 27 मार्च 1977 में स्पेन के आइलैंड की है। जब रनवे पर 2 विमान आपस में टकरा गए थे। कहा जाता हैं कि उस समय हुए एक आतंकवादी घटना की वजह से इस छोटे से एयरपोर्ट पर कई प्लेन को रीडायरेक्ट कर दिया गया था। इसी वजह से ये हादसा हुआ था, इस हादसे में 583 लोगों ने आपनी जान गवा दी थी। इस विमान हादसें को मिस कम्युनिकेशनका प्रफेकट उदाहरण माना जाता है।
बता दें कि इसहादसे में डच केएलएम प्लेन और पैन एएम नाम की दो फ्लाइट्स एक ही रनवे पर आ गए थे। और इसके बाद दोनों आपस में सीधे टकरा गए। इस टकराहट में प्लेन में बैठे ज्यादातर लोगों की मौत हो गई थी। एक विमान में बैठा हर यात्री मारा गया था। जबकि दूसरे के कुछ यात्रियों की जान बच गई थी।
इस हादसे में केएलएम प्लेन पर सवार 248 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि पैन एएम के 335लोगोंमें से 61 खुशनसीबी से जान बच गई थी। इस हादसे की जांच की गई तो पता चला इस हादसे की वजह केएलएम के कप्तान द्वारा बिना क्लियरेंस के उड़ान भरने की कोशिश थी। उन्होंने पहले क्लियरेंस नहीं लिया और सीधे उड़ान के लिए प्लेन को रनवे पर दौड़ा दिया। उसी समय रनवे पर उड़ान के लिए दूसरी प्लेन से उसकी टक्कर हो गई और इतना बड़ा हादसा हो गया, जिसमें इतने सारे लोग मारे गए थे।
Leave a comment