
FRANCE RIOTS: फ्रांस में 27 जून को ट्रैफिक पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग को गोली मार दी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई पुलिस की इस कार्रवाई का लोग पिछले 6 दिनों से लगातार विरोध जारी है। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने कल पेरिस में हेल्स रोश के मेयर विंसेंट जीनब्रुन के आवास पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक जलती हुई कार चला कर मेयर आवास में घुसा दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद मेयर की पत्नी और बच्चा कथित तौर पर घायल हो गए हैं।
इस घटना से फ्रांस के कई शहरों में हिंसक घटनाएं जारी है। प्रदर्शन के चलते कई कारों समेत गाड़ियों में आग लगा दी गई। स्कूलों और सरकारी भवनों, कूड़ेदानों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। इसके साथ ही भड़की हिंसा के चलते कई दुकानें भी लूट ली गईं। प्रदर्शनकारियों ने पेरिस में चैंप्स एलिसीज़ पर कारों में आग लगा दी और दुकानों को तोड़ दिया है।
पूरे फ्रांस में छठे दिन भी दंगे जारी हैं। प्रदर्शनकारियों के पथराव में 24पुलिसकर्मी घायल हो गये. हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप में अब तक 3हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने कल पेरिस में हेल्स रोश के मेयर विंसेंट जीनब्रुन के आवास पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक जलती हुई कार चलाई और मेयर के आवास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मेयर की पत्नी और बच्चा कथित तौर पर घायल हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। मेयर विंसेंट जीनब्रुन ने कहा है कि यह कायरतापूर्ण हमला था।
फ्रांस में दंगों पर काबू पाने के लिए 45,000 से अधिक पुलिस तैनात की गई है। फ्रांस में 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या के विरोध में स्विट्जरलैंड समेत पड़ोसी देशों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। स्विट्जरलैंड में 100 से अधिक गिरोहों ने दुकानें लूटीं हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस घटना के सिलसिले में 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Leave a comment