
नई दिल्ली: ठंड के मौसम ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सर्दियों के मौसम में ठंड ज्यादा होने से अक्सर लोगों के शरीर से रेग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। इस दौरान कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस दौरान अपने आप को तमाम बीमारियों से दूर रखने के लिए आप इस जादूई पत्ती के काढ़े का सेवन कर सकते है। हम बात कर रहे हैं गिलोय के काढ़ा का! ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गिलोय के पत्तों का काढ़ा आपको सर्दी, जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी बीमारियों से दूर रखता है और कई संक्रामक बीमारियों को आपके पास फटकने भी नहीं देता।
ऐसे बनाएं गिलोय का काढ़ा
गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए 1 फुट लंबा गिलोय का तना लें। 5 से 6 नीम की पत्ती, 10 से 12 तुलसी की पत्ती और काले गुड़ की भी जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले गिलोय के टुकड़े करके उसे 4 से 5 कप पानी डालकर उबालना है। इसके बाद इसमें नीम की पत्तियां, तुलसी की पत्तियां और काला गुड़ मिलाकर गर्म करना है। जब पानी आधा रह जाएं तो इसे छानकर मरीज को पीने के लिए देना है।
गिलोय के सेवन से होते है ये फायदे
आजकल लोग गिलोय की लता घर में भी लगाने लगे है। कोरोना काल के बाद से लोगों को गिलोय का असली महत्व पता चल चुका है। यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है इसके पत्ते के रस का सेवन डेंगू में लाभदायक साबित होता है और इससे प्लेटलेट्स भी तेजी से बढ़ते हैं।
Leave a comment